Rudrapur News: दहेज के लिए उत्पीड़न और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप
रुद्रपुर, अक्टूबर 24 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न, मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में सिंह कालोनी निवासी पारुल चौधरी ने कहा है कि 10 मार्च को आदर्श कालोनी के वार्ड नंबर 17 निवासी रोहित कुमार के साथ उसकी शादी हुई। आरोप है कि पति रोहित कुमार, सास बाला देवी, जेठ जितेंद्र कुमार और ननद ज्योति व रूबी ने मायके से 10 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया और मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया। पति ने रुपये नहीं देने पर तलाक की धमकी दी। आरोप है कि 30 जून की रात करीब 10 बजे सास और ननदों के उकसाने पर पति व जेठ ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। वहीं मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.