रुद्रपुर, अक्टूबर 26 -- Rudrapur News: सितारगंज। विवाहिता ने अपने पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज के लिए उतपीड़न और पति के खिलाफ तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। रुबी निवासी नकहा नगयागांव ने रविवार को पुलिस को दी तहरीर में अपने पति मो. जाहिद, इस्माइल, जीनत, आरिफ, तकसीन, शाहीद, मुस्कान, बानो के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। दहेज की डिमांड पूरी नहीं करने पर पति जाहिद पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। एसएसआई जावेद मलिक ने बताया कि पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...