रुद्रपुर, अक्टूबर 23 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। हाल ही में दर्जाधारी बनाए गए भाजपा नेता सुरेश कोली के स्वागत का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को रुद्रपुर के होटल उदय रेजिडेंसी में अधिवक्ता अंकित सिंह और बड़ी संख्या में अन्य लोगों ने कोली का स्वागत किया। इस दौरान सुरेश कोली ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है उसके निर्वहन के लिए वह पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार और इनका लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना उनका उद्देश्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...