रुद्रपुर, अगस्त 16 -- Rudrapur News: खटीमा। थारू विकास भवन में राणा थारू परिषद एवं राणा थारू युवा मंच की ओर से रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने अपने स्वास्थ्य से संबंधित जांच कराई। शिविर में रुद्रपुर के डा. सुनील सिंह गौतम, डा. प्रेरणा चौहान व उनकी टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में राणा थारू परिषद के अध्यक्ष दान सिंह राणा, थारू युवा मंच के अध्यक्ष बयां सिंह, मिथिलेश राणा, कृष्ण राणा, शमशेर राणा, दयावती राणा, शीशराम राणा, रामकृष्ण राणा, श्रीवास्तव राणा, दुष्यंत राणा, जवाहर सिंह राणा, मनीष राणा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...