Rudrapur News: तौल नहीं होने से धान में फूटे अंकुर, किसानों का धरना
रुद्रपुर, अक्टूबर 15 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की तौल धीमी होने से आक्रोशित किसानों ने गुरुवार को नई मंडी का गेट बंद कर कामकाज ठप कर दिया और धरने पर बैठ गए। बारिश में बार-बार भीगने से मंडी में पड़े धान में अंकुर फूटने लगे हैं। किसानों ने तौल व्यवस्था सुचारू नहीं होने पर एनएच-74 जाम करने की चेतावनी दी। विधायक तिलकराज बेहड़ ने धरनास्थल पर पहुंचकर किसानों की मांगों का समर्थन किया। खाद्य विभाग की आरएमओ लता मिश्रा ने वार्ता के बाद धान की तौल में तेजी लाने का आश्वासन दिया। किसानों के अनुसार, पिछले 15 दिनों में नई मंडी के सरकारी क्रय केंद्रों पर महज चार हजार कुंतल धान की खरीद हुई है, जबकि कई हजार कुंतल धान तौल के इंतजार में पड़ा है। तीन बार बारिश होने से धान भीग चुका है और उसमें अंकुर निकलने लगे हैं। इससे न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.