रुद्रपुर, नवम्बर 6 -- Rudrapur News: खटीमा। मुडेली गांव से तीन माह पूर्व घर से लापता हुए युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मुडेली गांव निवासी यशपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 40 वर्षीय पुत्र हरजीत सिंह उर्फ धंगण 26 जुलाई की शाम पांच बजे घर से गया था, लेकिन आज तक वापस नहीं लौटा। आसपास और रिश्तेदारियों में तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। यशपाल के अनुसार, 26 जुलाई को भुजिया नंबर तीन निवासी एक युवक ने उन्हें बताया था कि उसने धंगण को खेतलसंडा गांव में नशा करते हुए देखा था। यह भी पढ़ें- Gangapar News: आठ दिन से बाइक सहित किशोर लापता, परिजन परेशान इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...