रुद्रपुर, जुलाई 10 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। तीन दिन से लापता एक मजदूर का शव तालाब में मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक, खेतलसंडा खाम का रहने वाला रोहन तिवारी (25) पुत्र राजेश तिवारी मजदूरी करता था। सात जुलाई को वह ठेकेदार से मजदूरी लेने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटा। शुक्रवार को गांव के लोगों ने खेतलसंडा खाम के तालाब में एक शव को देखा। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला। शव कई दिन पुराना था। इसलिए वह गल गया था। रोहन के भाई शिवा और राहुल ने शव की शिनाख्त की। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. अकलीम ने बताया कि युवक की मौत डूबने से हुई है। रोहन चार भाइयों में तीसरे नंब...