रुद्रपुर, अगस्त 16 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। शिवनगर और लालपुर क्षेत्र से तीन किशोरियों के एक साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरियों की बरामदगी की मांग को लेकर रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में परिजनों और क्षेत्रवासियों ने ट्रांजिट कैंप कोतवाली पहुंचकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। उन्होंने किशोरियों को सकुशल बरामद करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: घर से निकलीं तीन किशोरियां लापतालापता किशोरियों की जानकारी शिवनगर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 अगस्त को उनकी बेटी लालपुर में अपनी बुआ के घर गई थी। रात करीब आठ बजे वह पति के साथ बेटी को लेने बुआ के घर पहुंचीं, लेकिन नेहा वहां नहीं मिली। परिजनों को पता चला कि बेटी के साथ लालपुर की दो किशारियां भी अपने-अपने घरों से लापता हैं...