Rudrapur News: तिरंगा चौक, बिजटी चौक से शराब की दुकानें हटाने की मांग
रुद्रपुर, जुलाई 17 -- Rudrapur News: सितारगंज। तिरंगा चौक व बिजटी चौक से शराब हटाने की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी 18 जुलाई को आंदोलन शुरू करेगी। शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी के कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि तिरंगा चौक व बिजटी चौक आबादी क्षेत्रों में नियम विरुद्ध संचालित की जा रही हैं। जनहित में इनको अंत्यत्र स्थानान्तरित करने की मांग की जाती रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी नेताओं ने एसडीएम व तहसीलदार कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर तिरंगा चौक व बिजटी चौक से देशी अंग्रेजी दुकानें हटाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि शनिवार को आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ता दुकान के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.