Rudrapur News: तमंचे के साथ यूपी का युवक गिरफ्तार
रुद्रपुर, अक्टूबर 17 -- Rudrapur News: खटीमा। पुलिस ने गश्त के दौरान उत्तर प्रदेश के बहेड़ी निवासी एक युवक को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। झनकट चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल ने बताया कि पुलिस टीम शुक्रवार को गश्त कर रही थी। इसी दौरान सैजना और सुजिया गांव के बीच नहर के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता मिला। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम भानु प्रताप निवासी भुड़िया नबीबख्श, बहेड़ी, जिला बरेली बताया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.