Rudrapur News: तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
रुद्रपुर, अगस्त 4 -- Rudrapur News: पंतनगर। सिडकुल चौकी पुलिस ने 12 बोर तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी हेमंत सिंह कठैत ने बताया कि सोमवार रात कांस्टेबल नितिन कुमार और हरी सिंह के साथ वह गश्त पर थे। इसी दौरान वनशक्ति मंदिर मार्ग पर उनको कार की हेडलाइट की रोशनी में सड़क के बायीं ओर पगडंडी पर घनी झाड़ियों के बीच एक युवक बाइक पर बैठा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पकड़ लिया। उसने अपना नाम सुजीत वर्मन निवासी वार्ड नंबर-दो ठाकुरनगर ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा 12 बोर और उसमें लगा एक कारतूस बरामद हुआ। पंतनगर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि युवक का आर्म्स एक्ट में चालान कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.