Rudrapur News: तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
रुद्रपुर, अक्टूबर 4 -- Rudrapur News: गदरपुर, संवाददाता पुलिस चेकिंग के दौरान एक युवक को 315 बोर के तमंचे और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।उपनिरीक्षक मनोज पांडेय ने बताया शनिवार को पुलिस टीम ने महक गेस्ट हाउस के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दलजीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गदरपुर की तलाशी ली। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। तमंचे पर 8 एमएम एफ अंकित है। पुलिस ने उसकी बाइक कब्जे में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस हथियार के स्रोत की जानकारी जुटा रही है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: तमंचा और कारतूस संग एक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.