Rudrapur News: तमंचा-कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर, अगस्त 12 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने एक युवक को 315 बोर के तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सिडकुल रोड स्थित प्रबल टाउन के पास एक युवक पुलिस वाहन को देखकर अचानक भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। उसने अपना नाम विमल गुप्ता निवासी दुर्गा विहार कॉलोनी तीनपानी डैम बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Firozabad News: तमंचा कारतूस के साथ दबोचा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.