Rudrapur News: तदर्थ समिति की बैठक में डेलिगेट निर्वाचन पर मंथन
रुद्रपुर, अगस्त 20 -- Rudrapur News: -चार विकासखंडों में निर्वाचन की तैयारी पर चर्चा, आपसी समन्वय से प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने पर जोर रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के ऊधम सिंह नगर के लंबे समय से लंबित निर्वाचन को गति देने के लिए गुरुवार को बीआरसी रुद्रपुर में जनपदीय तदर्थ समिति की बैठक हुई। बैठक में आगामी डेलिगेट निर्वाचन की तैयारियों, प्रक्रिया और चार विकासखंडों में चुनाव कराने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और आपसी सहमति के साथ शीघ्र पूरा कराने पर जोर दिया।ऊधम सिंह नगर का निर्वाचन विभिन्न विवादों के चलते लंबे समय से लंबित था। न्यायालय के अंतिम निर्णय के बाद उप निबंधक, फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स, देहरादून की ओर से जिले में निर्वाचन प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.