रुद्रपुर, अगस्त 10 -- Rudrapur News: किच्छा। हरिद्वार से जल लेकर लौटे कांवडियों का नगर में ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर नगरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर टैंट लगा कर भंडारों का आयोजन किया गया। सोमवार को अनुपम सिनेप्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में कांवड़ियों आदर सत्कार किया गया। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए विनोद कुमार शर्मा, नीलू शर्मा, नवल शर्मा आदि का फूलमाला पहना कर उनका अभिनंदन किया। ढोल नगाड़ों की धुनों पर पूरा नगर का पूरा वातावरण शिवमय हो गया। मंगलवार तड़के भोले शिवालयों में शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। इस मौके पर संजीव चौधरी, नितिन शर्मा, रवि शर्मा, पूनम शर्मा, शिल्पी, श्रेया, कार्तिक, प्रियांशी व कृष्णा आदि रहे। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन सड़कों पर उमड़...