Rudrapur News: डॉ. कटियार खटीमा महाविद्यालय के नए प्राचार्य
रुद्रपुर, सितम्बर 11 -- Rudrapur News: खटीमा। वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार कटियार एचएनबी राजकीय महाविद्यालय के नए प्राचार्य बन गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने प्राचार्य का कार्यभार ग्रहण किया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. कटियार ने महाविद्यालय की गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर प्राध्यापकों के साथ बैठक की। बैठक में छात्रसंघ निर्वाचन, प्रवेश प्रक्रिया, विद्यार्थियों से संबंधित विषयों तथा महाविद्यालय की अन्य शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.