रुद्रपुर, जुलाई 17 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। खटीमा के चिकित्सक डॉ. मोहम्मद आरिफ खान का बेटा मोहम्मद ताबिश खान डॉक्टर बनेगा। ताबिश ने नीट परीक्षा पास कर ली है। नीट की परीक्षा में ताबिश ने 720 में से 572 अंक प्राप्त किए हैं। ताबिश ने बताया कि वह अपने पापा की तरह ही डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहता है। शेरवुड स्कूल नैनीताल से हाई स्कूल और खटीमा के सर्राफ पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद ताबिश ने पहली बार में ही नीट परीक्षा पास की है। ताबिश ने बताया कि जब पहली बार नीट की परीक्षा का पेपर लीक हो गया था तो उसे बहुत खराब लगा था कि उसकी मेहनत व्यर्थ हो गई। यह भी पढ़ें- मॉक टेस्ट में कम नंबर आए तो माता-पिता ने... अब NEET UG 2026 में कृतिक जैन ने हासिल किया AIR 18 इसलिए उसने फिर से तैयारी की और नीट परीक्षा पास कर ली...