रुद्रपुर, जुलाई 9 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। जिला अस्पताल से चिकित्सकों के तबादलों के बाद प्रभावित हुई स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में स्वास्थ्य सचिव से मुलाकात की। उन्होंने रिक्त पदों पर तत्काल चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द वैकल्पिक डॉक्टरों की तैनाती नहीं की गई तो जनहित में आंदोलन शुरू किया जाएगा। गुरुवार को राज्य सचिवालय में स्वास्थ्य सचिव डॉ. विनय शंकर पांडेय और अपर सचिव (स्वास्थ्य) डॉ. सौरभ गहरवार से हुई बैठक में ठुकराल ने बताया कि हाल ही में जिला अस्पताल से 11 चिकित्सकों के स्थानांतरण के बाद स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं। यह भी पढ़ें- Almora News: जिला अस्पताल में तीन डॉक्टरों ने ली तैनाती डॉक्...