रुद्रपुर, अगस्त 8 -- Rudrapur News: किच्छा। पुलभट्टा पुलिस ने ग्राम शहदौरा में डेढ़ कुंतल भैंस का अवैध मीट बरामद किया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को एएसआई प्रकाश चन्द्र पुलिस टीम के साथ ग्राम शहदौरा में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक घर में भैंस का अवैध मीट रखा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डेढ़ कुंतल मीट बरामद कर लिया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना नाम सरताज पुत्र सलीम अहमद उर्फ भलुवा और मो. रईस उर्फ मुन्ना पुत्र सलीम अहमद निवासी शहदौरा बताया। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रुरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- घर में ही बना डाला स्लाटर हाउस, बाप-बेटा-पोता करते थे अवैध कटान; यूपी पुलिस का बड़ा ऐक्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...