Rudrapur News: डीपीएस रुद्रपुर को लगातार छठे वर्ष मिली उपलब्धि
रुद्रपुर, अक्टूबर 22 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल ने एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय को प्रोग्रेसिव एवं आधुनिक स्कूलों की श्रेणी में रुद्रपुर में प्रथम और उत्तराखंड में तीसरा स्थान मिला है। विद्यालय को लगातार छठे वर्ष यह उपलब्धि मिली है। गुरुवार को नई दिल्ली के पुलमैन एयरोसिटी में आयोजित समारोह में विद्यालय को यह सम्मान प्रदान किया गया। नौ वर्षों के शैक्षणिक सफर में विद्यालय ने आधुनिक शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है। यहां तकनीक आधारित शिक्षण, कौशल विकास, खेलकूद और अनुभवात्मक शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने का प्रयास किया जाता है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.