रुद्रपुर, अक्टूबर 17 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल ने शनिवार को जूनियर रोबोटिक्स लैब का शुभारंभ किया। जिसमें नर्सरी से कक्षा दो तक के बच्चों को मिलेगी विश्वस्तरीय तकनीकी शिक्षा मिलेगी। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह लैब नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों के लिए स्थापित की गई है। यहां बच्चे खेल-आधारित शिक्षण के माध्यम से रोबोटिक्स, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कोडिंग और एआई की प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करेंगे। लैब का शुभारंभ चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर, वाइस चेयरमैन हरमन सिंह ग्रोवर और अभिभावकों ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...