Rudrapur News: डीजल चोरी का वांछित आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर, अगस्त 23 -- Rudrapur News: सितारगंज। सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को बरेली से गिरफ्तार किया है। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने आरोपी कपिल पुत्र सत्यवीर निवासी बरेली को जनपद बरेली से गिरफ्तार किया। मामले में एक अन्य आरोपी विमल गंगवार निवासी नवाबगंज को न्यायालय से रिमांड पर लिया जा चुका है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार और चोरी किया गया 160 लीटर पेट्रोल बरामद किया है। कोतवाल ने बताया कि मामले में वांछित दो अन्य आरोपियों पवन और सचिन निवासी बरेली की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम में कोतवाल सुंदरम शर्मा, सरकड़ा चौकी प्रभारी दीपक तिवारी और इमदाद हुसैन शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.