Rudrapur News: डीएम कार्यालय में बनेगी आधुनिक स्टाफ कार पार्किंग
रुद्रपुर, अगस्त 7 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। जिला मुख्यालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शासन ने डीएम कार्यालय में स्थित चकबंदी कार्यालय के सामने इंटरलॉकिंग टाइल्स से स्टाफ कार पार्किंग के निर्माण के लिए कुल 70.21 लाख रुपये की लागत को स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 42.12 लाख रुपये जारी करने का अनुमोदन दे दिया है। प्रस्तावित पार्किंग के निर्माण से जिलाधिकारी कार्यालय में आने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.