रुद्रपुर, अक्टूबर 31 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। शारदा रेंज के सेनापानी के जंगल में मशरूम और चारा बीनने गई श्रीपुर बिछुवा गांव की देवकी देवी को शुक्रवार को हाथी ने पटक कर मार डाला था। शनिवार को हल्द्वानी वन प्रभाग के प्रभारी डीएफओ यूसी तिवारी और वन्यजीव प्रतिपालक दिनेश सिंह मंगला घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के क्षेत्र को देखा और घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने वनकर्मियों से गश्त और बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रभारी डीएफओ मृतका के घर गए, जहां मृतका के पति जवाहर सिंह राणा को विभाग की ओर से तीन लाख रुपये का चेक दिया गया। इधर, देवकी देवी के शव का टनकपुर में पोस्टमार्टम किया गया। प्रभारी डीएफओ ने मृतका के परेशान परिजनों को ढ़ांढस भी बंधाया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों को नौकरी देने की भी मांग की। इस मौके पर एसडीओ ...