रुद्रपुर, अक्टूबर 18 -- Rudrapur News: खटीमा। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म में दशहरा हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यार्थियों ने मां नवदुर्गा एवं रामायण के विभिन्न पात्रों की वेशभूषा धारण कर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने रामायण के पात्रों का सजीव अभिनय कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में श्रीराम राज्याभिषेक का मंचन किया गया और रावण के पुतले के दहन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरेन्द्र चंद्र भट्ट ने कन्या पूजन किया और विद्यार्थियों को प्रसाद वितरित किया। कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: जेनेक्स्ट स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना दशहरा महो...