Rudrapur News: डायनेस्टी की छात्रा दिव्या ने हाई जंप में जीता कांस्य पदक
रुद्रपुर, अक्टूबर 18 -- Rudrapur News: खटीमा। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी की छात्रा दिव्या कापड़ी ने सीबीएसई नेशनल क्लस्टर एथलेटिक्स मीट में हाई जंप स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पंजाब के पटियाला में 15 से 18 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में दिव्या ने 1.53 मीटर की ऊंचाई पार कर यह उपलब्धि हासिल की। दिव्या की इस सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक धीरेंद्र चंद्र भट्ट ने छात्रा, उसके प्रशिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। इस मौके पर विद्यालय की डायरेक्टर प्रेमा भट्ट, प्रधानाचार्य चंद्रकांत पनेरू, प्रशासनिक अधिकारी मनीष चंद, एकेडमिक डायरेक्टर विक्टर आईवन ने दिव्या को शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.