Rudrapur News: डाक सप्ताह का शुभारंभ, आज से 15 तक होंगे आयोजन
रुद्रपुर, अक्टूबर 8 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता डाक विभाग लोगों और कारोबारियों को आधुनिक सेवाओं व डिजिटल सुविधाओं से रूबरू कराने को आज यानी शुक्रवार से 15 अक्तूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाएगा। पोस्ट मास्टर चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार को विश्व डाक दिवस के साथ इसकी शुरुआत होगी, जिसके तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस और प्रचार-प्रसार किया जाएगा।12 अक्तूबर को फिलाटेली दिवस पर विद्यार्थियों के लिए दीनदयाल स्पर्श योजना और ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां होंगी। 13 15 अक्तूबर को डाक चौपाल लगाकर वित्तीय व आधार सेवाएं दी जाएंगी और नुक्कड़ नाटक होंगे। 14 को डाक व पार्सल दिवस पर बड़े ग्राहकों और छोटे कारोबारियों की सफलता की कहानियां साझा की जाएंगी, तथा आरएमएस कार्यालयों में सॉर्टिंग प्रतियोगिता होगी। यह भी पढ़ें- Nainital News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.