रुद्रपुर, जुलाई 17 -- Rudrapur News: खटीमा। उप नागरिक चिकित्सालय के डॉक्टरों के स्थानांतरण रोकने की मांग को लेकर शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश वैश्य और राज्य आंदोलनकारी अली अहमद आढ़ती ने अस्पताल परिसर में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा अधीक्षक समेत सात डॉक्टरों के स्थानांतरण कर दिए गए हैं। जिस कारण मरीजों का उचित इलाज नहीं हो पा रहा है। चिकित्सकों के अभाव में मरीजों को भटकना पड़ रहा है। कहा कि जिन डॉक्टरों का तबादला किया गया है। वह सभी विशेषज्ञ चिकित्सक हैं। उनके जाने से खटीमा के साथ ही आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को निजी अस्पतालों में जाना मजबूरी हो गया है। यह भी पढ़ें- Champawat News: लोहाघाट में स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका, प्रदर्शन किया उन्होंने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कहा कि यद...