Rudrapur News: डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार हल्द्वानी के युवक की मौत
रुद्रपुर, नवम्बर 9 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। खटीमा बाईपास पर उमरुखुर्द के पास डंपर की टक्कर से जान गंवाने वाले स्कूटी सवार युवक की शिनाख्त हल्द्वानी निवासी मोहन भंडारी (30) के रूप में हुई है। वह राजपुरा राजेंद्र नगर निवासी मोती लाल भंडारी का पुत्र था। शनिवार को मोहन किसी काम से स्कूटी लेकर खटीमा आया था। बाईपास पर उमरुखुर्द के पास चकरपुर की ओर जाते समय एक डंपर ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान हुई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.