Rudrapur News: ठेले वाले और साथियों पर जानलेवा हमले का आरोप, मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर, अक्टूबर 12 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। ठेले वाले पर अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमले का आरोप है। मामले में पीड़ित व्यक्ति की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिव नगर निवासी सुषमा पत्नी राजपाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बीते रविवार शाम वह अपने पति के साथ ठाकुर नगर बाजार गई थीं। लौटते समय ठेले वाले ने अचानक ठेला घुमाया तो उसके पति राजपाल की कमर में चोट लग गई। जिस पर उन्होंने ठेला ध्यान से घुमाने को कहा। आरोप है कि इस पर ठेले वाला भड़क गया और उसने अपने आठ-नौ साथियों को बुलाकर उसके पति के साथ मारपीट की और उनके सिर पर लोहे के बाट से भी हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह लोगों ने उन्हें बचाया। वहीं घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। वहीं एसएसआई ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.