Rudrapur News: ठेका प्रथा खत्म करने की मांग पर पालिका गेट पर डाला कूड़ा
रुद्रपुर, जुलाई 24 -- Rudrapur News: गदरपुर। ठेका प्रथा समाप्त कर आउटसोर्स व्यवस्था के तहत नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलनरत सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को नगर पालिका गेट के बाहर चार ई-रिक्शा कूड़ा डालकर विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलन के 10वें दिन हुए इस प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक प्रदर्शनकारी वहां से जा चुके थे। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी दिनभर पालिका गेट पर धरना देते रहे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- Dehradun News: काली पट्टी बांधकर काम करेंगे सफाई कर्मचारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.