Rudrapur News: ठेका प्रथा खत्म करने की मांग को सफाई कर्मियों का प्रदर्शन
रुद्रपुर, जुलाई 21 -- Rudrapur News: गदरपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद गदरपुर के सफाई कर्मियों की हड़ताल मंगलवार को लगातार छठे दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण नगर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगने से लोगों को गंदगी और दुर्गंध का सामना करना पड़ा। मंगलवार को सफाई कर्मियों ने ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग को लेकर हाथों में झाड़ू लेकर बुध बाजार से विरोध रैली निकाली। रैली मुख्य बाजार से होते हुए नगर पालिका अध्यक्ष के आवास पहुंची, जहां कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारी पालिका कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। सफाई कर्मियों के समर्थन में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.