रुद्रपुर, अक्टूबर 30 -- Rudrapur News: पंतनगर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व विधायक और पंतनगर विश्वविद्यालय की प्रबंध परिषद के सदस्य राजेश शुक्ला ने कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप से मुलाकात कर विश्वविद्यालय में कार्यरत ठेका और आउटसोर्स कर्मियों को दीपावली बोनस देने की मांग की है। उन्होंने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर कहा कि विश्वविद्यालय की सफाई, सुरक्षा, कृषि फार्म, प्रयोगशालाओं और कार्यालयों में ठेका कर्मी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सीमित वेतन में काम करने वाले इन कर्मचारियों को त्योहार पर बोनस मिलना चाहिए। उन्होंने कुलपति से संबंधित ठेकेदारों और सेवा प्रदाता एजेंसियों को निर्देश देकर सभी ठेका कर्मियों को बोनस व प्रोत्साहन राशि का भुगतान कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- Deoria News: दो माह से नहीं मिला आउट सोर्सिंग कर्मियों को मानदेय

हि...