रुद्रपुर, अक्टूबर 17 -- Rudrapur News: पंतनगर, संवाददाता। लालकुआं-बरेली रेलवे ट्रैक पर आनंदपुर मोड़ के पास शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वह सिडकुल की एक कंपनी मे काम करता था। सूचना पर पहुंची किच्छा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया। शनिवार सुबह करीब आठ बजे आनंदपुर मोड़ के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय गड़रियाबाग निवासी 18 वर्षीय अमित कुमार पुत्र रामलाल लालकुआं से बरेली की ओर जा रही यात्री ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और किच्छा रेलवे स्टेशन को घटना की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में ले लिया। गड़रियाबाग के पूर्व प्रधान रूप सिंह ने बताया कि अमित रोज सुबह रेलवे ट्रैक पार कर सिडकुल की एक कंपनी मे...