रुद्रपुर, जुलाई 17 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में गुरुवार देर रात बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। शास्त्रीनगर में आधा दर्जन बाइकों पर पहुंचे 8 से 10 युवकों ने कई घरों के बाहर हवाई फायरिंग की, जिससे पूरे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। घटना के समय घरों के बाहर मौजूद लोग जान बचाने के लिए अंदर भाग गए। एक पीड़ित ने बताया कि यदि वह समय रहते नहीं भागता तो बदमाश उसे गोली मार सकते थे। सूचना मिलते ही ट्रांजिट कैंप पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों की गतिविधियां लगातार ब...