Rudrapur News: ट्रक ने चार गोवंशीय पशुओं को रौंद डाला
रुद्रपुर, अक्टूबर 10 -- Rudrapur News: सितारगंज। सिडकुल क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक ट्रक गोवंशीय पशुओं को रौंदते हुए चला गया। इसमें चार गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। जबकि घायल पशुओं का पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने इलाज किया। सिडकुल क्षेत्र में सैकड़ों निराश्रित गोवंशीय पशु घूमते हैं। शनिवार तड़के एक ट्रक इन निराश्रित पशुओं को रौंदता हुआ निकल गया। सूचना मिलने पर सिडकुल चौकी की पुलिस और बजरंग सेना के प्रदेश अध्यक्ष सतनाम सिंह के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस के सहयोग से मृत पशुओं को दफनाया गया। सतनाम सिंह ने पशुपालकों से मवेशियों को नहीं छोड़ने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जसरा में आवारा गोवंशों का जमावडा, हादसे की आशंका उन्होंने सरकार से गोशाला निर्माण कर सड़कों को पशुमुक्त करने की मांग की।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.