Rudrapur News: टीवीएस संचालक पद के लिए आज मतदान
रुद्रपुर, जुलाई 12 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। तराई विकास सहकारी संघ (टीवीएस) के संचालक पद के चुनाव के तहत सोमवार को तीन वार्डों में मतदान कराया जाएगा। तीनों वार्डों में आमने-सामने की टक्कर होने से चुनाव को लेकर सहकारिता क्षेत्र में उत्सुकता बनी हुई है। इन वार्डों से कुल छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि 10 वार्डों में डेलीगेट निर्विरोध चुने जाएंगे। निर्वाचन अधिकारी कमलेश सिंह बिष्ट ने बताया कि वार्ड नंबर-3 (केंद्रीय समिति), वार्ड नंबर-5 (खटीमा समिति) और वार्ड नंबर-11 (रुद्रपुर समिति) में मतदान होगा। वार्ड नंबर-3 में 84, वार्ड नंबर-5 में 96 तथा वार्ड नंबर-11 में 32 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर संचालक का चयन करेंगे। निर्वाचन अधिकारियों ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.