रुद्रपुर, नवम्बर 14 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। एनएच- 74 पर परिवहन कर अधिकारी को वाहन संबंधी कागजात दिखा रहे ट्रक चालक को पीछे से आए एक अन्य ट्रक ने कुचल दिया। ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को भी टक्कर मारी। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि सहायक परिवहन निरीक्षक घायल हो गए और परिवहन विभाग की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक तिवारी ने बताया कि शुक्रवार रात 24 वर्षीय इमरान हुसैन पुत्र मो. एहसान निवासी थावला बिलारी मुरादाबाद कंटेनर में गेहूं भरकर काशीपुर से गोरखपुर जा रहा था। इस बीच करीब साढ़े नौ बजे रुद्रपुर-किच्छा के बीच चुकटी देवरिया में हनुमान मंदिर के पास उसके ट्रक को सचल दल- 2 परिवहन विभाग के परिवहन ...