Rudrapur News: टीआई की जांच रिपोर्ट के बाद एसआई और एएसआई निलंबित
रुद्रपुर, अगस्त 27 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। यातायात निरीक्षक (टीआई) की जांच रिपोर्ट के बाद एसएसपी अजय गणपति ने एक एसआई और एएसआई को निलंबित कर दिया है। दोनों पर बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवकों को रोकने के बाद बिना चालानी कार्रवाई किए छोड़ने का आरोप था। कथित तौर पर बाइक सवारों से रुपये लेकर उन्हें छोड़ने की बात भी सामने आई थी। बुधवार को यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी तैनात थे। आरोप है कि इसी दौरान नैनीताल रोड पर एसआई राम सिंह और एएसआई बलवंत सिंह ने बिना हेलमेट बाइक सवार युवकों को रोका। दोनों ने उनसे बातचीत की और चालानी कार्रवाई करने के बजाय उन्हें जाने दिया। आरोप है कि बातचीत के बाद बाइक सवार युवकों ने पुलिस के बुलेट वाहन की डिग्गी में कुछ रुपये रख दिए। इसके बाद एसआई वहां पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.