रुद्रपुर, सितम्बर 5 -- Rudrapur News: सितारगंज। ऊधम सिंह नगर जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर पद पर सितारगंज निवासी दयानंद तिवारी और ज्योति सिंह पत्नी आदेश ठाकुर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। रुद्रपुर में नामांकन के दौरान दोनों पदों पर एक-एक नामांकन हुआ। निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा नेताओं व समर्थकों ने दोनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। दोनों ने निर्विरोध निर्वाचित होने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल,राज्य सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष दान सिंह रावत, ऊधम सिंह नगर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र रावत, पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, राज्य हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद, गुरजीत सिंह, रामभरोसे राणा, राकेश त्यागी उदय राणा, साहब सिंह का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस...