रुद्रपुर, अक्टूबर 16 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। एचएनबी राजकीय महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शोध एवं शोध-प्रस्ताव लेखन की वैज्ञानिक तकनीकें विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों और प्राध्यापकों को शोध की वैज्ञानिक प्रक्रिया, प्रभावी शोध-प्रस्ताव निर्माण तथा गुणवत्तापूर्ण अकादमिक लेखन की व्यावहारिक बारीकियों से परिचित कराना रहा। मुख्य वक्ता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार कटियार ने शोध की अवधारणा एवं महत्त्व, उपयुक्त शोध विषय के चयन, शोध समस्या के निर्धारण, साहित्य समीक्षा तथा वैज्ञानिक शोध पद्धति के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गुणवत्तापूर्ण शोध केवल तथ्यों के संकलन तक सीमित नहीं होता, बल्कि इसके लिए तार्किक चिंतन, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, व्यवस्थित कार्ययोजना और म...