Rudrapur News: जेसीज में अंतरविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता के चौथे दिन दिखा खिलाड़ियों का उत्साह
रुद्रपुर, अगस्त 30 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। जेसीज पब्लिक स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय आठवीं अंतरविद्यालयी जेपीएस बैडमिंटन प्रतियोगिता के चौथे दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में आठ विद्यालयों के 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंडर-14 बालिका एकल के फाइनल में आर्यमान बिरला स्कूल, हल्द्वानी की अर्पिता जोशी ने समर स्टडी हॉल, काशीपुर की आरोही को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। एमेनिटी पब्लिक स्कूल की रितान्या जोशी तृतीय रहीं। अंडर-14 बालक डबल्स के फाइनल में सिंथिया पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी के भावेश जोशी व शौर्य बोरा की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। सेंट थेरेसा स्कूल, हल्द्वानी के अंगद सिंह व कनिष्क कर्नाटक द्वितीय और जेसीज पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के हर्षित पांडे व अभिज्ञान सिंह तृतीय रहे। प्रतियोगिता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.