Rudrapur News: जेवर और नकदी चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर, जुलाई 18 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र की गंगापुर नई कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गंगापुर नई कॉलोनी निवासी ख्याली राम पुत्र लालता प्रसाद ने ट्रांजिट कैम्प कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 24 जनवरी 2026 की सुबह वह अपने साले के निधन के कारण पत्नी और बेटी के साथ गांव गए थे। घर पर उनका 12 वर्षीय बेटा अनमोल था, जो शाम करीब छह बजे घर में ताला लगाकर अपने चाचा के घर कृष्णा कॉलोनी चला गया। अगले दिन सुबह जब वह घर लौटा तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। घर के अंदर लोहे की अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। अलमारी में रखे उनकी पत्नी के शादी के समय के सोने-चांदी के जेवर, गुल्लक में रखे करीब 7,5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.