Rudrapur News: जीएसटी कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठे व्यापारियों से मिले अरोरा
रुद्रपुर, सितम्बर 20 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। विधवानी मार्केट में जीएसटी विभाग की कार्रवाई के विरोध में इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन के बैनर तले चल रहे व्यापारियों के धरने में रविवार को विधायक शिव अरोरा पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और मामले को उच्चस्तर तक पहुंचाने का भरोसा दिया। व्यापारियों ने कहा कि त्योहारी सीजन में दुकानों पर जीएसटी विभाग की कार्रवाई से भय और असमंजस का माहौल बन रहा है। उन्होंने जांच की आवश्यकता होने पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की। विधायक शिव ने मौके से जीएसटी अधिकारी राहुल चंद्रा से फोन पर वार्ता की। उन्होंने कहा कि जांच नियमों के अनुसार होनी चाहिए, लेकिन व्यापारियों के स्टॉक की पड़ताल के लिए दुकानों पर पहुंचने और लैपटॉप आदि कब्जे में लेने जैसी कार्रवाई उचित नहीं है। यह भी पढ़ें- Ru...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.