Rudrapur News: जीआरडी इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक इकबाल सिंह का निधन
रुद्रपुर, अक्टूबर 30 -- Rudrapur News: गदरपुर। जीआरडी इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक सरदार इकबाल सिंह चावला का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शहर के सामाजिक, राजनीतिक और व्यापारिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। सरदार चावला ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने जीआरडी इंटरनेशनल स्कूल की धौलपुर और रुद्रपुर शाखाओं की स्थापना की थी। उनके निधन को सामाजिक एवं शैक्षिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों और व्यापारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया। लोगों ने उनके पुत्र सरदार गुरनाम सिंह, सतनाम सिंह चावला और मविंदर सिंह चावला समेत शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.