Rudrapur News: जिले में 111 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर होगा उपचुनाव
रुद्रपुर, सितम्बर 27 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर जिले में रिक्त चल रहे बाजपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत हरलालपुर के ग्राम प्रधान पद समेत 111 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर उपचुनाव कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके तहत 30 सितंबर और एक अक्तूबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। तीन अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच, चार को नाम वापसी और पांच अक्तूबर को निर्वाचन प्रतीक आवंटित किए जाएंगे। 12 को मतदान और 14 अक्तूबर को मतगणना कराई जाएगी। जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 111 पद अलग-अलग कारणों से रिक्त रह गए थे। पूर्व में हुई निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कई पदों पर नामांकन पत्र ही प्राप्त नहीं हुए थे। कुछ पदों पर नामांकन पत्रों के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न नहीं होने के कारण निर्वाचन अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.