रुद्रपुर, जुलाई 13 -- Rudrapur News: गदरपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम सकैनिया में 16 वर्षीय सब जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 16 और 17 जुलाई को किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले भर की टीमें प्रतिभाग करेंगी। जिला कबड्डी संघ के सचिव बृजेश दुबे ने बताया कि बालक वर्ग की प्रतियोगिता 16 जुलाई तथा बालिका वर्ग की प्रतियोगिता 17 जुलाई को आयोजित होगी। प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग लेने के पात्र होंगे जिनकी जन्मतिथि 15 नवंबर 2010 या उसके बाद की हो। बालक वर्ग के लिए अधिकतम भार सीमा 60 किलोग्राम और बालिका वर्ग के लिए 55 किलोग्राम निर्धारित की गई है।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को जन्म प्रमाणपत्र अथवा आधार कार्ड तथा हाईस्कूल का मूल प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। प्रत्येक टीम में आठ खि...