रुद्रपुर, सितम्बर 13 -- Rudrapur News: खटीमा। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या ने रविवार को राजकीय महाविद्यालय को सोलर लाइट उपलब्ध करा दी। महाविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष रोहित जोशी ने उनसे महाविद्यालय में सोलर लाइट की व्यवस्था कराने की मांग की थी। छात्रसंघ अध्यक्ष जोशी ने कहा कि महाविद्यालय परिसर में सोलर लाइट लगने से विद्यार्थियों को शाम के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था की सुविधा मिलेगी। कहा कि विद्यार्थियों की सुविधाओं एवं महाविद्यालय के विकास से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या की ओर से लगातार सहयोग किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...