रुद्रपुर, नवम्बर 3 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। जिला न्यायाधीश के निर्देश पर मंगलवार को जिला न्यायालय परिसर रुद्रपुर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से गठित मेडिकल टीम ने शिविर में 227 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मचारियों और वादकारियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ ब्लड प्रेशर, शुगर, एनसीडी स्क्रीनिंग, टीबी स्क्रीनिंग, नेत्र परीक्षण और रक्त की सामान्य जांचें की गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...