Rudrapur News: जिला कार्यालय प्रभारी अधिकारी ने किया धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण
रुद्रपुर, अक्टूबर 24 -- Rudrapur News: किच्छा। जिला कार्यालय प्रभारी अधिकारी हिमांशु कफल्टिया ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लगे धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शनिवार को जिला कार्यालय प्रभारी अधिकारी हिमांशु कफल्टिया ने नई मंडी समिति परिसर किच्छा, देवरिया, लालपुर व ग्राम दरऊ में धान खरीद केंद्रो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डिप्टी आरएमओ वरूण कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कफल्टिया ने क्रय केंद्रों पर पड़े किसानों के धान को समय से तौलने व किसानों की सुविधा का ध्यान करने के निर्देश दिए। यहां एसएमओ कौशल कुमार भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.